{"_id":"5bf1bd8ebdec22698f4cc97d","slug":"171542569358-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना बनवाने के नाम पर वसूली की जांच करेंगे एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना बनवाने के नाम पर वसूली की जांच करेंगे एएसपी
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। स्वार-टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम की शिकायत पर एसपी शिवहरि मीना ने मामले की जांच एएसपी अरुण कुमार सिंह को सौंप दी है। एएसपी की जांच के बाद इस मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।
विधायक अब्दुल्ला आजम ने शनिवार को एसपी को पत्र भेजकर स्वार, मसवासी और दढ़ियाल पुलिस की शिकायत की थी। अबदुल्ला ने आरोप लगाया था कि स्वार के कोतवाल थाने की दीवार बनवाने और उसके रखरखाव के नाम पर प्रधानों से 20-20 हजार रुपये की पर्ची कटवा रहे हैं।
पैसे नहीं देने पर थानाध्यक्ष द्वारा लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। विधायक ने अपने पत्र में मसवासी चौकी की पुलिस पर अवैध खनन के कारोबारियों से साजबाज रखने का आरोप लगाया था तो दढ़ियाल पुलिस एक समुदाय विशेष के लोगों को प्रताड़ित करने का। विधायक का पत्र प्राप्त होने के बाद एसपी ने इस मामले की जांच एएसपी को सौंप दी है। एसपी शिवहरि मीना ने बताया कि मामले की जांच एएसपी को सौंप दी गई है।