{"_id":"59bc26894f1c1bb5688b4cb1","slug":"171505502857-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल फालोअप: छात्राओं व अभिभावकों की हुई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल फालोअप: छात्राओं व अभिभावकों की हुई काउंसलिंग
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लूू व्हेल प्रकरण : छात्राओं और अभिभावकों की हुई काउंसलिंग
रामपुर। केंद्रीय विद्यालय में छात्रा के हाथ में कट मारने के बाद ब्लू व्हेल गेम की आशंका से स्कूल प्रबंधन के साथ ही ग्रुप सेंटर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। शुक्रवार को डीआईजी ग्रुप सेंटर और मनोचिकित्सक ने छात्राओं व अभिभावकों के साथ बातचीत व काउंसलिंग की। सीआरपीएफ प्रशासन का दावा है कि काउंसलिंग व पूछताछ में ब्लू व्हेल गेम से लिंक कोई बात सामने नहीं आई है। मनोचिकित्सक इसे किशोरवस्था में सहपाठियों पर इंप्रेशन डालने के लिए की जाने वाली हरकतों में से एक बता रहे हैं।
गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 की एक छात्रा ने हाथ पर कट मार लिया था। सूत्रों के अनुसार छात्रा ने अपने सहपाठियों से भी ऐसा करने के लिए कहा था। जिससे छात्रा के ब्लू व्हेल गेम के शिकंजे में फंसने की आशंका हुई थी। ब्लू व्हेल गेम को लेकर स्कूल प्रशासन व सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। घटना के बाद शुक्रवार को डीआईजी ग्रुप सेंटर व स्कूल के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने कैंपस के सभी अभिभावकों को बुलाकर बात की और बच्चों की गतिविधि पर ध्यान रखने के लिए कहा। साथ ही छात्रा व सहपाठी से भी बात की। इसके साथ ही मनोचिकित्सक डा. कुलदीप चौहान द्वारा छात्राओं की काउंसलिंग भी की गई। काउंसलिंग में ब्लू व्हेल को लेकर पुष्टि नहीं हुई। मनोचिकित्सक के अनुसार छात्रा द्वारा हाथ में कट मारने की घटना किशोरवस्था में सहपाठियों को इंप्रेश करने के चलते की गई थी।