{"_id":"59b40f794f1c1bfa7f8b56f6","slug":"171504972665-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस स्कूल बना ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉरेंस स्कूल बना ओवरआल विजेता
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)।
बाहु जोन की प्राथमिक पाठशालाओं की 24वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। ग्राम पंचायत बखनाओ की प्रधान बबिता ठाकुर ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 5500 की राशि प्रदान की। लॉरेंस स्कूल ओवरऑल विजेता बना। खो-खो प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुच्छैर प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल द्वितीय और छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाहु प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे।
कबड्डी छात्र वर्ग में विवेकानंद पब्लिक स्कूल चवाई प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल चवाई द्वितीय स्थान पर और छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुच्छैर प्रथम और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चवाई द्वितीय रहा। वॉलीबाल छात्र वर्ग में लॉरेंस पब्लिक स्कूल चवाई प्रथम रहा। भाषण प्रतियोगिता में लॉरेंस पब्लिक स्कूल प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला चवाई द्वितीय रहा। नाटक में लॉरेंस स्कूल चवाई प्रथम, नाटी में लॉरेंस पब्लिक स्कूल प्रथम और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चवाई द्वितीय रहा। एकल गान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चवाई की बबिता प्रथम, लॉरेंस पब्लिक स्कूल की सिमरन द्वितीय रही। मार्चपास्ट में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चवाई अव्वल रहा। इस दौरान उप प्रधान राजकुमार, पंचायत समिति सदस्य कमली देवी, अनिल नेगी, दीवान राजा, शेर सिंह, पुरुषोत्तम चौहान, संजीव सूद, सचिन सूद, सरोज गुप्ता, संजय कुमार, दीपक ठाकुर, प्रकाश, रोशन लाल, सुदर्शन सूद, अमिता, दीपा कायथ, श्याम सिंह भारती, संजय कुमार, मनोज, बिमला देवी, सुमित्रा देवी, संदेशा ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।