Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दलितों के उत्थान के लिए मायावती ने किया संघर्ष

दलितों के उत्थान के लिए मायावती ने किया संघर्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
दलितों के उत्थान के लिए मायावती ने किया संघर्ष

विज्ञापन
रामपुर। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा, इसके बाद गरीबों को कंबल बांटे गए। वक्ताओं ने कहा कि मायावती ने हमेशा दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य जोन इंचार्ज सतपाल कश्यप, धनीराम, सुरेन्द्र सागर ने 63 पौंड का केक काटकर किया। इस दौरान सतपाल कश्यप ने कहा कि मायावती ने दलितों, पिछड़ों एवं कमजोरों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने संघर्ष किया है, जिसका नतीजा है कि आज हर पार्टी दलितों एवं पिछड़ों को अपने पाले में करने में लगी हुई है। धनीराम सिंह ने कहा कि बसपा सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन किया गया, लेकिन आज की सरकार में गरीब अपने हक के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान गरीबों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय सागर, राधेश्याम राही, राजेश प्रकाश सैनी, प्रमोद निरंकारी, रामौतार कश्यप, डॉ. नूर हसन, रणजीत सिंह सागर, घनश्याम सिंह, मनोज पांडे, बांकेलाल सागर, सुरेन्द्र पाल गंगवार हरनंदन सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed