फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिलासपुर आईटीआई में जल्द संचालित होंगी एनसीवीटी की ट्रेड

बिलासपुर आईटीआई में जल्द संचालित होंगी एनसीवीटी की ट्रेड

Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर आईटीआई में जल्द संचालित होंगी एनसीवीटी की ट्रेड
बिलासपुर आईटीआई में जल्द संचालित होंगी एनसीवीटी की ट्रेड
विज्ञापन

रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर में संचालित राजकीय आईटीआई में जल्द ही नेशनल कांउसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) के तहत सर्टिफिकेट की ट्रेड का संचालन हो सकेगा। बिलासपुर आईटीआई का अपना निजी भवन न होने के कारण अभी तक एनसीवीटी की ट्रेडों का संचालन नहीं हो पा रहा था जबकि शाहबाद आईटीआई का भवन भी लगभग 50 फीसदी बन चुका है।

जिले की दो तहसीलों के छात्र-छात्राओं के लिए आने वाले समय में वोकेशनल कोर्स के लिए जिला मुख्यालय या अन्य जनपदों की दौड़ खत्म हो जाएगी। शाहबाद में स्वीकृत राजकीय आईटीआई का भवन न होने के कारण इसका तहसील मुख्यालय पर संचालन नहीं हो पा रहा है। इस आईटीआई का संचालन जिला मुख्यालय पर हो रहा है। इससे शाहबाद क्षेत्र के बच्चों को भी ट्रेनिंग के लिए रामपुर आना पड़ता है। शाहबाद में आईटीआई भवन का निर्माण किया जा रहा है जो कि पचास फीसदी पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि अगले सत्र से शाहबाद के छात्र अपनी तहसील पर ही ट्रेनिंग ले सकेंगे। वहीं बिलासपुर क्षेत्र के छात्रों के लिए भी बड़ी खबर है। बिलासपुर आईटीआई में जल्द ही एनसीवीटी की ट्रेडों का संचालन किया जाएगा। बिलासपुर में राजकीय आईटीआई का भवन हाल ही में बना है। आईटीआई का अपना भवन न होने के कारण यहां पर सिर्फ स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग के ट्रेड का संचालन हो रहा था। जिसमें 12 ट्रेडों की 324 सीट हैं। एनसीवीटी ट्रेड संचालन के लिए सभी मानक पूरे हो चुके हैं। इसके बाद जल्द ही बिलासपुर आईटीआई में भी एनसीवीटी की ट्रेडों में प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed