फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मनरेगा में मनमानी पर शिकंजा, सीडीओ आज करेंगे समीक्षा

मनरेगा में मनमानी पर शिकंजा, सीडीओ आज करेंगे समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में मनमानी पर शिकंजा, सीडीओ आज करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
रामपुर। जिले में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन करने के लक्ष्य में पिछड़ने व जॉब कार्ड धारकों को मानदेय भुगतान में विलंब की मनमानी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मनरेगा में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को सभी अधिकारियों की ब्लॉकवार समीक्षा बैठक बुलाई है। जिसमें तमाम बिन्दुओं पर निर्देशों के साथ ही मनरेगा कार्य व भुगतान की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को जिला सहकारी बैंक सभागार में मनरेगा की समीक्षा को बैठक बुलाई है। समीक्षा बैठक में आयुक्त श्रम रोजगार (मनरेगा) प्रभु दयाल के साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, एपीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी बुलाए हैं। मनरेगा में जिले में अभी तक 3 लाख मानव दिवस सृजन के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 1.54 लाख मानव दिवस ही सृजित हो सके हैं। जिस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed