फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पारा पहुंचा 43, गर्मी ने छुड़ाए पसीने लोग बेहाल

पारा पहुंचा 43, गर्मी ने छुड़ाए पसीने लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पारा पहुंचा 43, गर्मी ने छुड़ाए पसीने लोग बेहाल

विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को गर्मी का कहर तापमान के साथ और बढ़ गया। पारा इस गर्मी के मौसम में अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अप्रैल से अब तक का सबसे अधिक तापमान है।भीषण गर्मी के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घर से निकलते ही गर्म हवाओं के थपेड़े और तेज धूप जान सी खींच रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच दोपहिया वाहन पर या पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं और तेज धूप के कारण शरीर आग की भट्टी के समक्ष होने की तपिश की तरह झुलस रहा है। कान और चेहरों पर गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।
बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, तो शुक्रवार को इसमें एक डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गर्म हवाएं करीब 10 किमी. प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से चलीं। तेजी से बढ़ रहे पारे ने आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। 43 डिग्री पर पहुंचे तापमान ने रोजेदारों से लेकर आम लोगों तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

मई माह में अपने चरम पर पहुंचे तापमान ने जून में इससे भी आगे गुजरने के संकेत दे दिए हैं। जिससे आशंका है कि आने वाले दिनों में लोगों को इससे भी अधिक तापमान को झेलना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने भी जुलाई में ही मानसून की संभावनाएं व्यक्त की हैं। भीषण गर्मी ने सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों के सामने खड़ी की हुई है। भीषण गर्मी से बेहाल लोग बारिश की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed