{"_id":"5cead2f0bdec22078c36fddf","slug":"15588933458-rampur-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान, तेज धूप ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान, तेज धूप ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। भीषण गर्मी का कहर कम नहीं हो रहा है। रविवार से एक बार फिर तापमान बढ़ना शुरू हो गया और शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। तेज धूप के कारण दिन निकलते ही लोगों को पसीने आ रहे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था तो रविवार को एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर यह 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब तापमान के साथ ही धूप की तेजी और गर्म हवाओं की रफ्तार भी बढ़ रही है। रविवार को सुबह से ही धूप की तेजी काफी थी। तेज धूप के साथ चली गर्म हवाओं ने सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन वालों व ई-रिक्शा में काम से निकले लोगों पर डाला। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है और लोग बारिश की दुआ कर रहे हैं। गर्मी बढ़ने के कारण संक्रामक रोग भी बढ़ गए हैँ और बड़ी संख्या में लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गर्मी के बीच बिजली की आंखमिचौली और कटौती ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। गांव से लेकर शहर तक हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रमजान माह में रोजेदार भी बारिश के लिए दुआ कर रहे हैं।