{"_id":"5cead2e6bdec22071d1bf9db","slug":"155889333515254-rampur-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की पहली पॉली में 254 गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की पहली पॉली में 254 गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में पहली पाली में 254 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
रविवार को पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा थी। इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 1847 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पहली पॉली की परीक्षा सुबह को साढ़े नौ बजे से शुरु हुई। परीक्षार्थियों का तय समय पर परीक्षा केंद्रों को पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। सघन तलाशी के बाद सभी को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। दोपहर साढ़े बारह बजे तक यह परीक्षा चली। राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज में पांच सौ छात्र छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 405 परीक्षा में शामिल हुए। राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में 405 छात्र छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत थे, जहां 80 अनुपस्थित रहे, जबकि 325 ने परीक्षा थी। इसके अलावा राजकीय रजा इंटर कालेज में चार सौ बच्चों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें से 321 ने परीक्षा थी। इस प्रकार तीनों परीक्षा केंद्रों पर पहली पॉली में 1305 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1051 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पॉली में 542 की परीक्षा होनी थी, जो विभिन्न ट्रेडों के विद्यार्थी थे। इस दौरान जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स मौजूद रही।