{"_id":"5cb77107bdec2214757c677d","slug":"151555525895-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चैनल के कार्यक्रम में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चैनल के कार्यक्रम में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एक टीवी चैनल के चुनावी परिचर्चा के कार्यक्रम के भाजपा और बसपा के समर्थकों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फोटो चुंगी के पास मंगलवार की शाम एक टीवी चैनल की ओर से चुनावी परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसी बात को लेकर भाजपा और बसपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता का आरोप है कि बसपा नेता सहाब खां ने प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। विरोध करने पर सहाब खां, उनके साथी हयात खां और मोबिन खां ने वहां कुुसियां फेंकनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैँदा हो गया था। वहीं दूसरी ओर से घायल हुए हयात खां ने भी सिविल लाइंस थाने में कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुुुरू कर दी है।