{"_id":"5be725dabdec2269651f32eb","slug":"151541875162-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद भी नहीं सुलझी अमरोहा के युवक की हत्या की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद भी नहीं सुलझी अमरोहा के युवक की हत्या की गुत्थी
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अमरोहा के युुवक की हत्या करने वालों को नही तलाश सकी है। बस खानापूर्ति के नाम पर तलाश की जा रही है। एक जुलाई को शहजादनगर थाना क्षेत्र के चमरौवा विकास खंड के पास सड़क किनारे एक युवक के शव को हत्या करने के बाद फेंक दिया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद शहजादनगर पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौँके पर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। बाद में उसकी शिनाख्त अमरोहा के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सादिक के रुप में की गई थी। परिवार के लोगो का रो रोकर बुुुरा हाल था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन धीरे-धीरे करके पांच माह बीत चुके है लेकिन पुलिस इस हत्या का खुलासा नही कर सकी है। बस खानापूर्ति के नाम पर पुलिस खुलासे का दावा कर रही है लेकिन सूत्रों की माने ,तो पुलिस इस फाइल को बंद करने की तैयारी कर रही है।