{"_id":"5932e5de4f1c1bfe2c8b4576","slug":"149650788114-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी में खुले शराब ठेके का महिलाओं और पंचायत ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी में खुले शराब ठेके का महिलाओं और पंचायत ने किया विरोध
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टापरी(किन्नौर)।
टापरी के साथ लगती पुनंग पंचायत के तहत आने वाले क्षेत्र में पंचायत की अनुमति के बगैर शराब ठेका खोला गया है। इसे लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से जल्द से जल्द इस शराब ठेके को यहां से हटाने की मांग की है। ठेका खुलने से खासकर पुनंग और जानी पंचायत के ग्रामीणों में खासा रोष है।
गौर हो कि टापरी के साथ लगते जिस स्थान पर यह शराब ठेका खोला गया है, वहां से पुनंग और जानी गांव का रास्ता है। साथ ही यह ठेका छोलतु जाने वाले मार्ग से 10 मीटर की दूरी पर है, छोलतु स्थित अस्पताल, जिंदल विद्या मंदिर, उच्च माध्यमिक पाठशाला छोलतु और टापरी बाजार जाने के लिए यहां से एकमात्र रास्ता है। जिस स्थान पर ठेका खुला है वहां सुनसान और सतलुज के एकदम साथ लगता क्षेत्र है और यहां बीते वर्ष दो हत्याएं भी हो चुकी हैं।
पंचायत प्रधान पुनंग स्टेफी देवी ने बताया कि आबकारी विभाग को इस विषय में उन्होंने अपनी आपत्ति जताई थी, लेकिन बिना पंचायत को विश्वास में लिए ठेका खोल दिया गया है। वहीं जानी पंचायत के उपप्रधान स्वतंत्र नेगी ने कहा की ठेके के साथ लगते रास्ते से गांव की महिलाओं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का हमेशा आना जाना रहता है। दोनों पंचायतें जल्द ही इस विषय में एसडीएम भावानगर को लिखित शिकायत दर्ज करवाएंगी। यदि फिर भी ठेका नहीं हटाया गया तो दोनों पंचायतों की महिलाएं खुद इस ठेके को हटा देंगी। इस बारे आबकारी एवं कराधान अधिकारी देवी राम ने बताया की नियमों को ध्यान में रखते हुए यह शराब ठेका खोला गया है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों पंचायतें इसका विरोध करती हैं तो इस ठेके को यहां से हटाया जाएगा।