फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भाजपा कार्यालय उद्घाटन हुआ

भाजपा कार्यालय उद्घाटन हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय उद्घाटन हुआ

विज्ञापन
रामपुर। जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर हवन-पूजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।
बुधवार को प्रदेश में 51 जिलों में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया, इनमें रामपुर का कार्यालय भी शामिल रहा। रामपुर में राम विहार में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऑनलाइन किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधिवत हवन-पूजन भी कराया। कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्यालय अति आवश्यक था। लोकसभा चुनाव निकट हैं, कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत से लोकसभा चुनावों में जीत के लिए सक्रिय रहें। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और ईमानदारी से विपक्षी घबराकर बेमेल गठबंधन बनाकर भ्रष्टाचार की सजा से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों को मिशन की तरह लें। पार्टी को समर्पित होकर चुनावों की तैयारी करें। इस दौरान पेक्सफैड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, ठाकुर राकेश सिंह, शिवबहादुर सक्सेना, काशीराम दिवाकर, जुगेश अरोरा, प्रेमशंकर पांडे, हंसराज पप्पू, सौरभ पाल, मोहन लोधी, राकेश मिश्रा, सुरेश गंगवार, कपिल आर्य, देवकरन गंगवार, अभय गुप्ता, अशोक विश्नोई, राजीव मांगलिक, महासिंह राजपूत, जागेश्वर दयाल दीक्षित, जगपाल सिंह, अनुज सक्सेना, सुभाष भटनागर, हरिओम मौर्य, लक्ष्मी सैनी, सुरेश गुप्ता, प्रमोद आहूजा, पारुल अग्रवाल, मदन चौहान, संजय पाठक, राजू शर्मा, चित्रक मित्तल, दिनेश शर्मा, संजय चंद्रा, राजकुमार चौहान, रोहिताश मौर्य, विजय लक्ष्मी शर्मा, अमरनाथ वाल्मीकि, देवेंद्र सिंह सैनी, ऋषि पांडे, अनमोल सक्सेना, अवधेश शर्मा, प्रभात अग्रवाल, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed