{"_id":"5b0ef8304f1c1ba76e8b563f","slug":"141527707696-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यागपत्रों का निस्तारण लटकाए हुए हैं जिला पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यागपत्रों का निस्तारण लटकाए हुए हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
Updated Thu, 31 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
त्यागपत्रों का निस्तारण लटकाए हुए हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
रामपुर।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिजअब्दुल सलाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह पर सदस्यों के इस्तीफा प्रकरण को जानबूझकर लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि दस सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को इस्तीफा दिया है। इन त्यागपत्रों के कारण सदस्यों के त्यागपत्रों के कारण उन पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा है कि आने वाले अविश्वास प्रस्ताव के समय मजबूरी में सदस्य उनका साथ दे सकें। कहा कि सदस्यों पर इस बात का भी भारी दबाव बनाया गया कि यदि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उनके क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं कराए जाएंगे। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से यह पूरी साजिश तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह कुशवाह की रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जिला पंचायत अधिनियम के अनुरूप जिला पंचायत के समस्त संव्यवहारों व कार्यों के अवलोकन, निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं निगरानी करने का पूर्ण अधिकार रखते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर जिला पंचायत अध्यक्ष को निर्देशित करें कि वे सदस्यों के त्यागपत्रों का शीघ्र ही निस्तारण करें। इस मामले का निस्तारण नहीं होने पर सलाम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही है। पत्र पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम, आमना बेगम, लाल सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।