{"_id":"5ad102ab4f1c1b330a8b4628","slug":"141523647147-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गिरफ्तारी को लेकर आजम ने सीबीआई पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गिरफ्तारी को लेकर आजम ने सीबीआई पर उठाए सवाल
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की गिरफ्तारी को लेकर आजम ने उठाए सवाल
रामपुर।
पूर्व मंत्री आजम खां ने उन्नाव कांड के आरोपी विधायक की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अब तक सीबीआई का यह तरीका रहा कि वह रिमांड पर लेती है। पहली बार हो रहा है कि सीबीआई बिना रिमांड के आरोपी को पूछताछ के लिए ले गई। उसे गिरफ्तार नहीं कहा जा सकता। मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खां ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कठुआ गैंगरेप जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की छवि खराब हुई है। हर शहर हर गांव में यौन उत्पीड़न की बाढ़ आई हुई है, क्योंकि सत्ताधारी लोग यह कर रहे हैं। कहा कि हमारे अपने शहर में बड़े नेताओं और मंत्रियों के बेटों को यौन उत्पीड़न का अधिकार मिला हुआ है।