फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   शत्रु संपति मामले में आजम के खिलाफ हो कार्रवाई, प्रदर्शन

शत्रु संपति मामले में आजम के खिलाफ हो कार्रवाई, प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शत्रु संपति मामले में आजम के खिलाफ हो कार्रवाई, प्रदर्शन
शत्रु संपति मामले में आजम के खिलाफ हो कार्रवाई, प्रदर्शन
विज्ञापन

रामपुर। शत्रु संपत्ति के मामले में पूर्व मत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई करने और शत्रु संपति को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम और तमाम सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मुद्दे पर उन्होंने डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो अब न्यायालय का दरवाजा खटखचाएंगे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के नेतृत्व में कई जिला पंचायत सदस्य शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां उन्होंने डीएम से मुलाकात की। डीएम से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा,जिसमें जौहर यूनिवर्सिटी के लिए कब्जाई गई ग्रामीणों की जमीन का मुद्दा उठाया गया। कहा कि सरकारी अमले को अपने प्रभाव में लेकर जमीनों के बयनामे बंदूक की नोंक पर कराए गए। रजिस्टार को घर से बुलाकर रातों रात कार्रवाई कराई गई। इतना ही नहीं आजम खां द्वारा ग्राम सभा की चकरोड की भूमि को भी कब्जाया गया। कहा कि कस्टोडियन की जमीन को कब्जा लिया गया और उसे यूनिवर्सिटी में शामिल कर लिया गया। यहां पर कथित रूप से जमीनों को विनिमय उपयोग को बदला गया है,जबकि वास्तविकता यह है कि मौके पर किसी प्रकार विनमय नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन का कुछ हिस्सा चमरौवा विधायक नसीर खां के नाम भी कराया गया है। कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में यूनिवर्सिटी की परिध के अंदर सरकारी पैसे से तमामनिजी निर्माण कराए गए,जबकि यूनिवर्सिटी प्राइवेट है। कहा कि आजम खां द्वारा किए गए घपलों की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। कहा कि जमीनों का बड़ा घोटाला है। कहा कि आजम खां के कब्जे से इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम, जिला पंचायत सदस्य लाल सिंह, आमना, फैय्याज, जमीर अहमद, जाकिर हुसैन,एजाज हुसैन, नबी अहमद, जमीर अहमद, साबिर अली, अनवर अली, सईद अहमद, महमूद मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed