फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खोलीघाट में आठ घरेलू सिलेंडर जब्त

खोलीघाट में आठ घरेलू सिलेंडर जब्त

Tue, 29 Aug 2017 10:12 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खोलीघाट में आठ घरेलू सिलेंडर जब्त
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने ननखड़ी तहसील के खोलीघाट में आठ दुकानों और ढाबों से घरेलू उपयोग के आठ सिलेंडर जब्त किए। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ने जिला समाहर्ता को मामले भेज दिए हैं, जिन पर अब नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने सोमवार को खोलीघाट क्षेत्र की 30 दुकानों और ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध तरीके से उपयोग हो रहे सिलेंडरों को जब्त किया।
बीते कई समय से ननखड़ी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर की कमी से जूझना पड़ रहा था। इसके बाद लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग से उन्हें सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति देने की मांग की थी। उपभोक्ताओं ने विभाग को यह भी दलील दी थी कि उन्हें सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही, जबकि दुकानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस शिकायत के बाद खोलीघाट क्षेत्र में छापामारी की। इसके चलते अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे आठ सिलेंडरों को कब्जे में लिया। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार होगी कार्रवाई
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि खोलीघाट क्षेत्र में आठ दुकानों से अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलेंडरों को जब्त किया। अगली कार्रवाई के लिए मामले जिला समाहर्ता को भेज दिए गए हैं। जल्द ही तय नियमों के मुताबिक दुकानदारों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed