{"_id":"599f2c384f1c1bbe448b499e","slug":"141503603768-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रामपुर। जनपदीय बालक-बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में बालक अंडर-19 वर्ग में रजा इंटर कालेज, सब जूनियर वर्ग में जैन इंटर कालेज और बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की टीम ने जीत दर्ज की। विजयी टीमें एक सितंबर को मुरादाबाद में मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बालक सीनियर वर्ग में रजा इंटर कालेज और जैन इंटर कालेज की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें रजा इंटर कालेज की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले रजा इंटर कालेज की टीम का मुकाबला रामलीला पब्लिक पब्लिक इंटर कालेज की टीम से हुआ। रजा इंटर कालेज ने 1-0 से मुकाबला जीता। सब जूनियर बालक वर्ग में रामलीला पब्लिक इंटर कालेज और जैन इंटर कालेज की टीम के बीच फाइनल मैच हुआ जैन इंटर कालेज की टीम ने रामलीला पब्लिक इंटर कालेज को 0-1 से हराया। बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कालेज किला और विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज किला की टीम ने गगनदीप और सुब्बुल के एक-एक गोल की बदौलत प्रतिद्वंद्वी टीम को 2-1 से हराया। विद्या मंदिर इंटर कालेज की ओर से शशि सैनी ने एकमात्र गोल किया। इस दौरान मीरा रानी, प्रतिभा सक्सेना, शाइस्ता परवीन, सोमपाल, तुषार शर्मा, कुलविंदर कौर, धीरज भटनागर, मनोज कुमार, बलवीर, उदय प्रताप, अतुल कुमार, सलीम युसूफ जैदी, खेमपाल आदि ने सहयोग किया।