{"_id":"596282934f1c1bc0288b471d","slug":"141499628179-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब
रामपुर। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। जिले के तीन एतिहासिक शिवालयों में पहले सोमवार पर ही करीब एक लाख शिवभक्तों के जलाभिषेक की उम्मीद है। इसको लेकर मंदिर कमेटियों व पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिरों में बैरिकेडिंग कर दी गई हैं।
दस जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन माह में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। पंडित नवनीत शर्मा बताते हैं कि देवशयनी एकादशी पर सभी देवता शयन के लिए चले जाते हैं। इसके बाद देवोत्थान एकादशी तक सृष्टि के पालन और संहार देवों के देव महादेव के हाथों में होता है। भक्तों के कष्टों के निवारण से लेकर सृष्टि का संचालन सब शिवजी द्वारा होता है। सावन माह देवशयनी एकादशी के बाद शुरू होता है, इसलिए इस माह में शिवजी के आराधना का विशेष महत्व है। सोमवार को शिवजी की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। इसीलिए सावन के प्रत्येक सोमवार पर शिवभक्त और कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। पहले सोमवार को रठौंडा, पंजाब नगर और भमरौवा स्थित एतिहासिक शिव मंदिरों के साथ ही जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा मंदिरों व उनके आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और प्रकाश की व्यवस्था की है। मंदिरों में बैरिकेडिंग कर दी गई हैं।