{"_id":"6894f91b170bbcf9a1006049","slug":"14-thousand-chickens-died-on-poultry-farm-rampur-news-c-282-1-smbd1025-151076-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पोल्ट्री फार्म पर 14 हजार मुर्गियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पोल्ट्री फार्म पर 14 हजार मुर्गियों की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिहोरा गांव के जंगल स्थित एक पोल्ट्री फार्म में दो दिन में करीब 14 हजार मुर्गियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। आरोप है कि पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों ने मरी हुई मुर्गियां जंगल में फेंक दीं। ग्रामीणों ने बदबू और संक्रामक बीमारी फैलने की शिकायत एसडीएम से की। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं।
ग्राम सिहोरा के लोगों ने एसडीएम से शिकायत की कि गांव के पास जंगल में एक पोल्ट्री फार्म है। आरोप था कि पोल्टी फार्म में दो दिन में काफी मात्रा में मुर्गियां मर गईं हैं। पोल्ट्री फार्म के कर्मियों ने मरी हुईं मुर्गियां जंगल में फेंक दीं हैं। बदबू से ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म के आसपास के फार्म पर मक्खियों की भी भरमार हो गई है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना जताते हुए जांच की मांग की थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वेदपाल सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा डॉ अरविंद कुमार, नवाबगंज के डॉ नवीन वर्मा, विनेश पाल सिंह आदि के साथ ग्राम सिहोरा स्थित पोल्ट्री फार्म पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मरी हुई मुर्गियां भी दिखाईं। एसडीएम ने अपने सामने ही गड्ढा खुदवाकर मरी हुई मुर्गियों का निस्तारण करवा दिया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भिजवाए गए हैं।