{"_id":"5ee3b9988ebc3e4340522720","slug":"14-new-cases-of-corona-revealed-in-rampur-rampur-news-mbd3522798125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में सामने आए कोरोना के 14 नये मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में सामने आए कोरोना के 14 नये मामले
विज्ञापन
रामपुर। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इन चौदह लोगों में दो परिवारों के सात सदस्य शामिल हैं। ये सभी लोग दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और गाजियाबाद से आए हैं। 14 नए मामलों के साथ जिले में कोरोना के कुल मामले 244 के स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसमें से 75 मामले सक्रिय हैं।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हालांकि अब पहले की तुलना में सैंपल जांच की संख्या भी बढ़ गई है, और बाहर से नए संक्रमितों में अधिकतर अन्य प्रदेशों या जनपदों से आने वाले हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को नौ जून को भेजे गए 167 सैंपल में से 163 की रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई है। जिसमें 148 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाई गई रिपोर्ट में एक पूर्व में संक्रमित की रिपीट जांच रिपोर्ट है जबकि 14 नए मामले सामने आए हैं। जो चौदह नए मामले सामने आए हैं उसमें दो परिवारों के सात सदस्य शामिल हैं। ये सातों दिल्ली से लौटकर आए हैं। इनमें खानपुर केमरी के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें पति-पत्नी और एक बेटा शामिल है। इसके अलावा भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला में दिल्ली से आई एक महिला, उसकी दो बेटियों और एक बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि नए मामलों में नौ दिल्ली, तीन मुंबई, एक अहमदाबाद और एक गाजियाबाद से आए लोग हैं। इसमें से अधिकांश लोगों को सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटीन में रखा गया था।
नौ जून के सैंपलों की जो रिपोर्ट प्राप्त हुई है उसमें 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हमें और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उनसे आग्रह है कि अपना और अपने परिवार के ख्याल रखते हुए कोरोना से बचाव की आवश्यक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
- आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी