{"_id":"6a29c0de10994bd2de00a93e","slug":"14-month-old-girl-drowns-in-a-bucket-of-water-at-home-rampur-news-c-282-1-rmp1004-173014-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घर में ही पानी की बाल्टी में डूब गई 14 माह की बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घर में ही पानी की बाल्टी में डूब गई 14 माह की बच्ची
Thu, 11 Jun 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक अब्बू खां में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 14 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी भजन लाल की 14 माह की पुत्री हर्षिता बुधवार को घर के आंगन में खेल रही थी। आंगन में लगे नल के पास पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। खेलते-खेलते बच्ची नल के पास पहुंच गई। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल पानी की बाल्टी में जा गिरी।
कम उम्र होने के कारण बच्ची खुद को बाल्टी से बाहर नहीं निकाल सकी। काफी देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी। आनन-फानन उसे बाल्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।