{"_id":"69a5ef661b4f8d847306fc26","slug":"14-lakhs-looted-fir-lodged-rampur-news-c-282-1-smbd1025-165538-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 14 लाख हड़पे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 14 लाख हड़पे, प्राथमिकी दर्ज
Tue, 03 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लाला नगला निवासी सुल्तान ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि नगर में माटखेड़ा सड़क पर आजाद ओवरसीज है। आजाद ओवरसीज के जगजीत सिंह चीमा, गुरपाल सिंह, साहब सिंह, शरीफ निवासी ग्राम सिरसखेड़ा से उसकी मुलाकात हुई। सभी ने उसे स्टडी वीजा पर यूके भेजने के लिए 14 लाख रुपये लिए। इसके बाद उसे 30 सितंबर 2025 को भेज दिया। वह लंदन एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसके सभी अभिलेख जांच में फर्जी पाए गए और उसे वापस भेज दिया। आरोप है कि वह अब उक्त लोगों से अपने रुपये वापस मांगता है तो सभी लोग उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सभी चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन