{"_id":"5c5dd3acbdec22739c3fe4f5","slug":"131549652908-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण को तीन टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण को तीन टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। उत्तराखंड के रुड़की, सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की हुई मौत के बाद शासन ने अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिले में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए तीन टीमों को गठन कर दिया गया है। आबकारी विभाग की टीम पुलिस के सहयोग से अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में अभियान चलाएगी।
शासन के निर्देश मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी अवधेेश राम ने टीमें गठित करने और अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। आबकारी निरीक्षक डीपी तिवारी और अजय कुमार को सदर और स्वार , प्रवीण कुमार और रोहित शर्मा को मिलक और शाहबाद, गिरिजेश और दिनेश खरे को बिलासपुर और टांडा में अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। रामपुर जनपद के बिलासपुर, स्वार, टांडा, दढ़ियाल, पटवाई, शाहबाद सहित अन्य कई इलाकों में कच्ची शराब बनाने का काम होता है। आबकारी विभाग की टीम छापेमारी तो करती हैं तो लेकिन अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगाया जा सका है। आबकारी अधिकारी के अलावा एसपी शिवहरि मीना ने भी सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसको लेकर एसपी ने शुक्रवार शाम अधिकारियों के साथ बैठक की और शासन स्तर से हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने संबंधी योजना से अवगत कराया। एसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री किसी भी स्थिति में नहीं होने दी जाएगी। इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा।