फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
भोट। वन महोत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रांगण व उसके आसपास खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण कर ग्रामीण और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार की सुबह क्षेत्र के जिठनिया शर्की ग्राम पंचायत के खैरूल्लापुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति प्रेमपाल सिंह लोधी ने कहा कि पेड़ पौधे ही पर्यावरण संतुलन बनाये रखते हैं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सचिव यश प्रकाश ने कहा कि गांव में प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलन भी बना रहे। इस दौरान प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह, उमेश पाल सिंह, ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed