{"_id":"59ddc8c44f1c1bd7538b6e04","slug":"131507707076-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोफदा में बनेगा पशु औषधालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोफदा में बनेगा पशु औषधालय
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर की दोफदा पंचायत में मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला से ऑनलाइन पशु औषधालय दोफदा का शिलान्यास किया, जबकि शिलान्यास पट्टिका का अनावरण सीपीएस स्वास्थ्य नंद लाल ने किया। इस औषधालय के निर्माण पर 27 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने बताया कि सीपीएस का दोफदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। लंबे समय से की जा रही पशु औषधालय की मांग पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी है। इससे पहले ग्रामीणों को पशु के बीमार होने पर कई किलोमीटर दूर जाकर उपचार करवाना पड़ता था। ग्रामीणों ने सीपीएस के समक्ष पंचायत से संबंधित कई समस्याएं भी रखी। इस दौरान पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. सतेंद्र ठाकुर, डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. कुबेर शर्मा, पंचायत प्रधान आशु, उप प्रधान प्यारे लाल, गौरा पंचायत उप प्रधान विनोद बिष्ट, देश रतन, सरोजनी ठाकुर, सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे।