{"_id":"607730df8ebc3e590c0a247c","slug":"13-lakh-voters-to-elect-678-gram-pradhan-and-34-zila-panchayat-members-rampur-news-mbd3863506139","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लाख मतदाता करेंगे 678 ग्राम प्रधान एवं 34 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लाख मतदाता करेंगे 678 ग्राम प्रधान एवं 34 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत चुनाव के तहत 15 अप्रैल यानी गुरुवार को सुबह सात बजे से लेकर शाम को छह बजे तक मतदान होगा। जनपद में 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो 678 ग्राम प्रधान एवं 34 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। 898 मतदान केंद्रों और 2129 बूथों पर मतदान होगा। इस दौरान बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। चुनाव परिणाम दो मई को घोषित होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा। सुरक्षा के लिहाज से रामपुर को 21 जोन एवं 146 सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में सदस्य जिला पंचायत, ग्राम पंचायत प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए जिले में 898 मतदान केंद्र एवं 2129 बूथ बनाए गए हैं, जहां 1307667 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। ये मतदाता 678 ग्राम प्रधान एवं 34 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा, जो शाम को छह बजे तक होगा। इस दौरान मतदान केंद्रों व बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बड़ी तादात में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बूथों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। बताया कि यदि किसी चुनाव में शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया या कहीं चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कहां कितने मतदाता और कितने मतदान केंद्र व बूथों पर होगा मतदान
ब्लाक - मतदाता - मतदान केंद्र - बूथ
शाहबाद - 225308 - 153 - 364
चमरौआ - 186178 - 127 - 298
मिलक - 231449 - 149 - 359
बिलासपुर - 183204 - 122 - 302
सैदनगर - 182341 - 138 - 319
स्वार - 299187 - 209 - 487