फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   13 farmers reached in kisan diwas

किसान दिवस: डीएम ने कलक्ट्रेट में सुनीं किसानों की समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
13 farmers reached in kisan diwas
रामपुर। किसान दिवस बुधवार को फीका रहा। जानकारी के अभाव में महज 13 किसान ही मौके पर पहुंचे। डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें किसानों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए। उधर,भाकियू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें सूचना न देने की बात कही है वहीं, दूसरी ओर प्रदेश महासचिव ने किसान दिवस को मात्र रस्म अदायगी करार दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के आदेश दिए। किसानों को बताया गया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर कृषि विभाग की तरफ से भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। किसान दिवस पर डीएम ने 13 किसानों को रागी के बीज की मिनी किटें प्रदान कीं। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि विभाग को रागी की 115 मिनी किट प्राप्त हुई हैं। ये इच्छुक किसानों को निशुल्क वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि जनपद में मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए रकबे में बढ़ोतरी हो और किसानों को मोटे अनाजों की बुवाई के लिए प्रोत्साहित किया जाए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद का कहना है कि किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। चंद किसानों को बुलाकर रस्म अदायगी की जा रही है। कहा कि नहरों में पानी नहीं है, किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। बीते साल भी बाढ़ नियंत्रण के लिए सरकार ने 60 करोड़ रुपये जारी किए थे। अधिकारियों की लापरवाही के कारण अभी तक धान और अन्य फसलों का मुआवजा नहीं मिला। इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed