{"_id":"5c5dd41dbdec2258bd0c8889","slug":"121549653021-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकार्डर नहीं कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकार्डर नहीं कर रहे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। नकलविहीन बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भले ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वाइस रिकार्डर लगाए गए हैं, लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर जेनरेटर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इन्वर्टर सारे उपकरणों का लोड नहीं ले पा रहे हैं, जिसकी वजह से कैमरे और वाइस रिकार्डर सही से काम नहीं कर रहे हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। जिले में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सरकार की ओर से नकलविहीन परीक्षाओं को लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती से लेकर कक्षों में सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिसमें वाइस रिकार्डर भी शामिल हैं। ताकि, परीक्षा केंद्रों पर बोलकर किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। लेकिन, शुरुआत में ही परीक्षा केंद्रों पर तमाम गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कई परीक्षा केंद्रों पर तो सीसीटीवी और वाइस रिकार्डर काम नहीं कर रहे हैं। दरअसल, स्वार के राजकीय इंटर कालेज एवं जवाहर इंटर कालेज में जेनरेटर उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सीसीटीवी एवं वाइस रिकार्डर इनवर्टर से जोड़े गए हैं, जहां इन्वर्टर लोड नहीं ले पा रहे हैं। पहले दिन की परीक्षा के दौरान इसमें दिक्कत आई। जोनल मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई, जिसके बाद कैमरे और वाइस रिकार्डर को ठीक कराया गया। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शाहबाद और मिलक क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों पर इसी तरह की समस्याएं आ रही हैं। ऐसे में नकलविहीन परीक्षाओं को लेकर तमाम इंतजामों की पोल खुलती जा रही है।