{"_id":"5bfaf00bbdec2241791484a6","slug":"121543172107-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब युवती की तलाश में पुलिस राजस्थान को हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब युवती की तलाश में पुलिस राजस्थान को हुई रवाना
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र से लापता चल रही युवती की तलाश में पुलिस मुख्य आरोपी को साथ लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। रिमांड पर लिए मुख्य आरोपी जहांगीर ने पुलिस को युवती की लोकेशन राजस्थान के अजमेर के पास बताई है। युवती सुरक्षित है या नहीं इसका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
गंज थाना क्षेत्र से एक युवती एक नवंबर से लापता चल रही है। युवती के भाई ने इस मामले में गंज थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी बहन का रिश्ता जहांगीर से कई साल पहले तय हुुआ था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया था।
इसके बाद दोनों फोन पर बातें करते थे। एक नवंबर को उसकी बहन सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी थी। पुलिस ने इस मामले में जहांगीर और इमरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
इमरोज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस बीच जहांगीर भी किसी दूसरे मामले में जेल चला गया था। इस वजह से पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई थी। पुलिस ने उसे शनिवार को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
पुलिस के मुताबिक जहांगीर ने पूछताछ में युवती की लोकेशन अजमेर के आसपास की बताई है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर अजमेर के लिए रवाना हो चुकी है। युवती के सुरक्षित होने के सवाल पर अभी पुलिस कुछ बताने से इंकार कर रही है।
गंज थाना के प्रभारी नरेंद्र त्यागी के मुताबिक रिमांड पर लिए गए आरोपी ने पूछताछ में युवती का लोकेशन अजमेर के आसपास का बताया है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस वहां के लिए रवाना हो गई है। बाकी वहां जाने के बाद पता चलेगा।
युवती के परिजन जता रहे हैं हत्या की आशंका
रामपुर। अपह्त युवती के परिजन हत्या की आशंका जता रहा है। परिजनों का कहना है उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस इस बात को छुपा रही है। युवती के घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।