{"_id":"5b83001342c792462e3b38fb","slug":"121535311891-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भी राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भी राखी बंधवाकर दिया सुरक्षा का वचन
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रक्षाबंधन का त्योहार पुलिस ने भी धूमधाम से मनाया। अफसरों से लेकर पुलिस कर्मियों तक ने थानों से लेकर चौकियों तक में महिलाओं और बालिकाओं से राखी बंधवाकर रक्षा बंधन मनाया। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का वचन दिया।
रक्षा बंधन का त्योहार पुलिस विभाग के लिए कुछ अलग ही था। संभवत: पहली दफा पुलिस कर्मियों ने आम पब्लिक को अपने साथ जोड़ने के लिए रक्षा बंधन का त्योहार सार्वजनिक तौर पर पब्लिक के साथ मनाया। इस दौरान थानों से लेकर चौकियों तक में रक्षा बंधन के त्योहार की धूम देखने को मिली। सिविल लाइंस थाने में खुद पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा पहुंचे,जहां उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं और किशोरियों से राखी बंधवाई। इस दौरान मिठाई भी खिलाई गई। एसपी ने सभी महिलाओं व बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी साथ ही सुरक्षा का भी वचन किया। इसी तरह एएसपी सुधा सिंह कई थानाध्यक्षों के साथ राजकीय शिशु सदन पहुंचीं,जहां पर बच्चों के बीच रक्षाबंधन की बधाई दी साथ ही मिठाई भी बांटी। इसके साथ ही यहां पर पुलिस कर्मियों ने बच्चों से राखियां भी बंधवाई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसी तरह के कार्यक्रम जिले के सभी थानों में आयोजित किए गए। पटवाई थाने में पटवाई थानाध्यक्ष राधेश्याम ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की महिलाओं और युवतियों से राखी बंधवाकर उन्हें पूर्ण सुरक्षा का वचन दिया गया। कुछ युवतियों ने थाना परिसर में भी पहुचकर पूरे पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर तिलक किया और मिठाई खिलाई गई।