{"_id":"5abd3c0e4f1c1bcf618b4669","slug":"121522351118-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर थाने को एक और बाइक का मिलेगा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर थाने को एक और बाइक का मिलेगा तोहफा
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर थाने को एक और बाइक का मिलेगा तोहफा
रामपुर। घटना होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे इसके लिए रामपुर पुलिस को 17 और बाइकें मिलेंगी। हर थाने में एक-एक बाइक का आवंटन किया गया है। यह बाइक जल्द ही रामपुर पहुंच जाएंगी।
कोई दुर्घटना हो या फिर किसी तरह की वारदात। सूचना के बाद भी पुलिस मौके तक नहीं पहुंच पाती है, जिसकी वजह से दिक्कत होती है। कई दफा अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस बाद में पहुंचती है। पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस प्रशासन ने अब हर थाने को बाइक का तोहफा देने का फैसला किया है। डीजीपी की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे इसके लिए रामपुर पुलिस को 17 बाइक का आवंटन किया गया है। यह बाइक जल्द ही रामपुर को मिल जाएंगी। प्रत्येक थाने को एक बाइक दी जाएगी। पुलिस यदि जीप व अन्य चार पहिया वाहन से पहुंचती है और जाम में फंसती है अब पुलिस का यह बहाना नहीं चलेगा। हर थाने में एक-एक बाइक हो जाएगी। यह बाइक चौबीस घंटे मूवमेंट में रहेगी। यानि जल्द ही सड़कों पर पुलिस कर्मियों की बाइकें फर्राटा भरेंगी।