फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   डॉक्टर ने मरीज को देखने से किया इनकार

डॉक्टर ने मरीज को देखने से किया इनकार

Fri, 13 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर ने मरीज को देखने से किया इनकार
टापरी (किन्नौर)।
विज्ञापन

हिमाचल बासपा परियोजना के जिंदाल संजीवनी अस्पताल में डॉक्टर के पास गए मरीज को उसने नहीं देखा। इस संबंध में प्रभावित परिवार ने पुलिस थाना टापरी में शिकायत दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को संजीव कुमार, पुत्र पंछी लाल निवासी गांव व डाकघर चगांव, तहसील निचार, जिला किन्नौर अपनी बीमार पत्नी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टापरी पहुंचा। यहां उपचार के बाद मरीज को एक्सरे के लिए जिंदाल संजीवनी अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर गौतम धर ने मरीज को इसलिए जांचने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसे सरकारी अस्पताल में दिखाया गया था।

प्रभावित संजीव कुमार ने पुलिस थाना टापरी में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी श्याम तोमर ने इस मामले पर संज्ञान लेने की बात कही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर पदम नेगी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। जिंदाल संजीवनी अस्पताल के डॉक्टर एमएल धर ने बताया की यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अस्पताल का प्रथम कर्तव्य मरीज का उपचार करना है। इस प्रकार का रवैया डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। डॉ. गौतम धर ने बताया कि स्टाफ के साथ उक्त व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया है। उनके कहने के अनुसार व्यक्ति इलाज करवाने से मना कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed