{"_id":"59a0762b4f1c1bcc4c8b4809","slug":"121503688235-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया के जयघोष की गूंज के साथ बप्पा की भक्ति में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष की गूंज के साथ बप्पा की भक्ति में डूबा शहर
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा रामपुर
रामपुर। गणेश चतुर्थी के साथ ही शहर में गणपति बप्पा की भक्ति के रंग बिखरने शुरू हो गए हैं। शहर में अलग-अलग स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापना व पूजन के साथ श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई है। दिन में पूजन व प्रतिमा स्थापना के बाद शाम को भजन संध्या व डांडिया का आयोजन किया गया।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ शहर में शुक्रवार से श्रद्धालु विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भक्ति में डूब गए। हर ओर बप्पा की के भजनों के बीच उनके जयघोष से माहौल भक्तिमय है। शहर में मिस्टन गंज स्थित मत्तन लाल की धर्मशाला में मराठा एसोसिएशन व श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से 16वें श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। दोपहर में विघ्नहर्ता श्री गणपति की प्रतिमा की स्थापना की गई। पं. विश्वनाथ मिश्रा ने विधिवत पूजन कर प्रतिमा की स्थापना कराई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली। शाम को भजन गायक सुमन कौशिक ने बप्पा के भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देवा श्री गणेशा..., मोरया रे बप्पा मोरया रे..., गजानन महाराज पधारो आदि भजनों पर श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए नाचते रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अन्ना मराठा, दिनकर राव, सोमनाथ, संतोष मराठा, सूरज, दद्दू मराठा, नंदू मराठा, गणेश, सुरेश, अनूप सक्सेना, मछंदर मराठा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, अजय चौरसिया, अशेष अग्रवाल, दिनेश, रमेश, नरेश, अजय चंद्रा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही श्री गणेश भक्त परिवार की ओर से रस्तोगी धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। पंडित अंकुर शर्मा ने विधिवत पूजन कर गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना कराई। इसके बाद बदायूं से आए भजन गायक रजनीत शर्मा ने बप्पा के भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजन संध्या से पहले बप्पा की प्रतिमा के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान पंकज रस्तोगी, रामबाबू रस्तोगी, रामा भाई, राजू, अंकित, सुमित, अनुज, शिवम, सागर, वेदप्रकाश, राकेश, दीपक आदि मौजूद रहे। ज्वालानगर स्थित रजा टैक्सटाइल में श्री अष्ट विनायक युवा सेवा समिति द्वारा श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत की गई। पंडित नवनीत शर्मा ने विधिवत पूजन कर गणपति महाराज की मूर्ति की स्थापना कराई। इसके बाद मुख्य अतिथि दिलीप सक्सेना व अन्य श्रद्धालुओं ने कमेटी सदस्यों के साथ पूजन कर बप्पा का आह्वान किया। शाम को डीजे पर डांडिया का आयोजन किया गया। इससे पहले भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अरुण कुमार, सुमित कुमार, आकाश, मुनेंद्र, मुकेश, संतोष सिंह, अजय शर्मा, दीपक, पीयूष सक्सेना, राजेंद्र कुमार, अमित तिवारी, अंकित, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।