फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   117 prisoners are studying in jail, seven will appear for UP Board exams

Rampur News: जेल में पढ़ रहे 117 बंदी व कैदी, सात देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Wed, 19 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
117 prisoners are studying in jail, seven will appear for UP Board exams
जेल में पढ़ाई करते कैदी और बंदी। अमर उजाला
रामपुर। जिला कारागार में बंदियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कवायद की जा रही है। जेल प्रशासन के प्रयास से जेल में मौजूद साक्षर बंदी न सिर्फ शिक्षा ले रहे हैं बल्कि हाई स्कूल, इंटर कर रहे हैं। जेल में इस समय 117 कैदी-बंदी पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें से सात बंदियों ने बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भी भरे हैं। जेलर सुनील सिंह ने बताया कि जेल में कक्षा पांच के बच्चों को कैदी, बंदी पढ़ा रहे हैं। कहा कि जो कैदी, बंदी पढ़ रहे हैं, उन पर गंभीर आरोप हैं। अब पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंग्नू सेंटर खोलने के लिए किया है पत्राचार



जेलर सुनील सिंह ने बताया कि जेल में कई कैदी-बंदी पढ़ना चाहते हैं। इन्हें पेपर देने के लिए नहीं ले जाया जा सकता है। इस कारण इंग्नू से सेंटर खोलने के लिए पत्राचार किया गया है। सेंटर मिल जाएगा तो बहुत कैदी और बंदियों को उच्च और तकनीकी शिक्षा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन




बंदी ने बनाया एंटी थेफ्ट सायरन, जेल में हो रहा है प्रयोग



बंदी करन पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वे लंबे समय से जेल में है। जेल में आने के बाद उसने जेल प्रशासन से उपकरण मंगाए। इन उपकरणों की मदद से एंटी थेफ्ट सायरन बनाया है। यह सायरन बहुत कारगर साबित हो रहा है। जेलर सुनील सिंह ने बताया कि जेल में इस सायरन का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक बंदी जितेंद्र ने सोलर पैनल की उपयोगिता में प्रोजेक्ट भी बनाया है। कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट को बड़ी प्रदर्शनी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरुष



जेल में 117 बंदी पढ़ रहे हैं जेल में



- इसमें 55 किशोर, 15 किशोरियां भी हैं



इन कक्षाओं में इतने कैदी-बंदी पढ़ रहे हैं



कक्षा - पुरुष महिला



कक्षा पांच 55 15



कक्षा आठ 40



कक्षा 10 05



कक्षा 12 02





जेल में पढ़ाई के साथ ये कार्यक्रम भी होते हैं -



- खेल एवं शारीरिक गतिविधियां, योग



- किशोर बैरक में योग, प्रार्थना, पॉइंट मीटिंग एवं खेलकूद



- स्काउट-गाइड गतिविधियां



- प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed