फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर वाहनों के लिए कलरकोड

पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर वाहनों के लिए कलरकोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर वाहनों के लिए कलरकोड

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर जिला प्रशासन ने कर्मचारियों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा है। इस बार पार्टियों के लिए विधानसभावार वाहन आरक्षित होंगे। इन वाहनों पर हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से अलग रंग के कागज पर वाहन का नंबर लिखा होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट तक के वाहन पर विधानसभावार आवंटित रंग से प्रिंट कागज ही लगाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए रामपुर में 23 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 22 अप्रैल को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। ऐसे में हर बार कर्मचारियों को अपने लिए आरक्षित वाहन को ढूंढने में काफी समय लग जाता है। तमाम दिक्कतों के बाद पार्टियां पोलिंग तक पहुंचती हैं। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देश पर पहलीबार हर विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग रंग आरक्षित कर दिया है। इसी रंग के कागज पर नंबर, पद, पोलिंग पार्टी संख्या आदि के बारे में जानकारी लिखी होगी। इससे कर्मचारियों को काफी सहूलियत हो जाएगी। वाहनों की तलाश के लिए इधर उधर नहीं भटकना होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सफेद, स्वार टांडा विधानसभा क्षेत्र के लिए हरा, चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के लिए गुलाबी, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नीला व मिलक शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए पीला रंग आवंटित किया है। इसी रंग के कागज पर सारी जानकारियां होंगी। इससे कर्मचारियों को वाहन ढूंढने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed