{"_id":"5b8059b942c792463724ec91","slug":"11535138233-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में आज लगेंगे सुपोषण मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में आज लगेंगे सुपोषण मेले
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जनपद को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा पोषण के प्रति आमजनता में पर्याप्त जागरूकता लाने के उद्देश्य से 25 अगस्त शनिवार को जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में सुपोषण मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण के साथ ही पुष्टाहार का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में किशोरियों व अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
जिले में जिला चिकित्सालय के साथ ही 06 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 190 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश स्तर पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे। इसका सजीव प्रसारण जिला अस्पताल में किया जाएगा। जिला अस्पताल में मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मेले में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मेले में आईसीडीएस, पंचायतीराज एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल लगाए जायेंगे, जिनमें बच्चों का वजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी आम जनता को पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।