फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश: हाइवे जाम, बीएसए दफ्तर में तोड़फोड़

समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश: हाइवे जाम, बीएसए दफ्तर में तोड़फोड़

Thu, 27 Jul 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश: हाइवे जाम, बीएसए दफ्तर में तोड़फोड़
समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों में आक्रोश: हाईवे जाम, बीएसए दफ्तर में तोड़फोड़
विज्ञापन

रामपुर। समायोजन रद्द होने के बाद बुधवार केे शिक्षामित्रों ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। गुस्साए शिक्षामित्र रोडवेज बस के आगे लेट गए और भाजपा नेताओं के होर्डिंग्स भी फाड़ दिए। शिक्षामित्रों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस निकालकर बीएसए दफ्तर पहुंच गए। यहां पर कर्मियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया और दरवाजा तोड़कर चस्पा की गई एक सूची फाड़ दी। शिक्षामित्रों को समझाने के लिए एसडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट का प्रयास विफल रहा। शिक्षामित्र बीएसए दफ्तर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। एहतियातन बीएसए दफ्तर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बुधवार को शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। कुछ देर मीटिंग के बाद शिक्षामित्र अंबेडकर पार्क के बाहर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जमा हो गए और सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए शिक्षामित्र नारेबाजी करते हुए रोडवेज बस के आगे लेट गए। शिक्षामित्रों का कहना था कि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गुस्साए शिक्षामित्रों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाईवे किनारे लगा एक होर्डिग भी फाड़ दिया। कुछ ही देर में जाम में फंसे वाहनों की कतार लग गई। शिक्षामित्रों के उग्र प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह और सीओ सिटी राहुल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिक्षामित्रों से ज्ञापन लिया और उन्हें समझाने की काफी कोशिश की लेकिन, शिक्षामित्र नहीं माने और करीब एक घंटे बाद जुलूस निकालकर बीएसए दफ्तर पहुंच गए। शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में जमकर हंगामा किया। गेट पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची फाड़ दीं। हंगामा करते हुए शिक्षामित्र दफ्तर में घुस गए और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने ताला लगा दिया। इस बीच पुलिस कर्मियों ने शिक्षामित्रों को समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन शिक्षामित्र नहीं मानें। हंगामे के बाद शिक्षामित्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। शाम को करीब चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश शिक्षामित्रों से मिलने बीएसए दफ्तर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। एहतियातन बीएसए दफ्तर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी डा. विपिन ताडा ने जिलेभर के थानों की पुलिस रामपुर बुला ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed