फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अंबेडकर पार्क के सामने लगेगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा

अंबेडकर पार्क के सामने लगेगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा

Mon, 10 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क के सामने लगेगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा
अंबेडकर पार्क के सामने लगेगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा
विज्ञापन

रामपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा अंबेडकर पार्क के सामने चौराहे पर लगाने की कवायद तेज हो गई है। प्रशासन ने उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिमा लगाने के लिए उसी स्थान का चिन्हीकरण किया है,जहां पर पले यह प्रतिमा लगी थी। जांच कमेटी ने इस जमीन का चिन्हीकरण किया है। जल्द ही यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

यहां बताते चलें कि वर्ष 2005 में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां ने रातों रात अंबेडकर पार्क के सामने स्थित चौराहे से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा को हटवाकर सड़क किनारे लगवा दिया था,जिसके बाद भाजपाई सड़कों पर आ गए थे। भाजपाइयों के सड़क पर आने के बाद प्रदेश भर की राजनीति गर्मा गई थी,लेकिन इसके बाद भी प्रतिमा को दुबारा नहीं लगाया जा सका था। अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। पिछले दिनों रामपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के सामने भी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को वापस उसी स्थान पर लगवाने की मांग रखी थी,जहां से आजम खां ने यह प्रतिमा हटवाई थी। उप मुख्यमंत्री ने डीएम को इस मामले प्रतिमा को पुराने स्थान पर लगवाने के आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद प्रशासन भी इसको लेकर एक्टिव हो गया है। प्रशासन ने प्रतिमा लगवाने के लिए एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। इस कमेटी में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, आरडीए के सचिव को भी लगाया गया है। इस कमेटी ने अपने स्तर से रविवार को मौका मुआयना किया साथ ही यहां पर उसी स्थान का चिन्हीकरण किया,जहां पहले मूर्ति लगाई गई थी। एडीएम प्रशासन उमेश मंगला ने बताया कि चिन्हीकरण के बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट डीएम को सौपेगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed