फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   11 new case of corona

रामपुर में कोरोना संक्रमितों का शतक, 11 और संक्रमित आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
11 new case of corona
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का शतक पूरा हो गया है। गुरुवार को 11 नए मामलों की पुष्टि की गई, जिसके बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 105 हो गई है। वहीं पूर्व के चार संक्रमित रिकवर हो गए हैं। जिससे अब जिले में 78 सक्रिय मामले हैं। नए कोरोना संक्रमितों में 10 लोग अहमदाबाद से आए थे और एक संक्रमित बाहर से आए संक्रमित के संपर्क में आया था। नए संक्रमितों में सात संक्रमित रामपुर नगर के अलग-अलग मोहल्लों से हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब रोजाना बढ़ रहा है। पहले जहां सप्ताह में एक-दो दिन ही कोई मामला सामने आ रहा था, वहीं अब सप्ताह भर से रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 11 नए मामले सामने आए हैं। जिले से 116 लोगों के सैंपल 17 मई को भेजे गए थे। इनमें से 14 सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है लेकिन, इनमें चार सैंपल पूर्व के कोरोना पॉजिटिव के रिपीट थे जबकि 10 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा 16 मई को भेजे सैंपलों में एक सैंपल पॉजिटिव आया है। नए संक्रमितों में नौ संक्रमित अहमदाबाद से आए थे और एक संक्रमित पूर्व में पाए गए कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया था। नए संक्रमितों में दो संक्रमित टांडा क्षेत्र, एक रामपुर नगर में पहाड़ी गेट क्षेत्र से, एक गंज थाना क्षेत्र के बजोड़ी टोला मोहल्ले से, चार गंज थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज रोड से, एक गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ल अट्टाअल्लनूर, एक शहजादनगर थाना क्षेत्र के निपनिया गांव और एक भोट थाना क्षेत्र के खोदपुरा गांव से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed