{"_id":"5c5c3186bdec221239761c87","slug":"101549545862-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पर गिरी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार के सुशीला देवी इंटर कालेज में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं जिस अलमारी में रखीं थीं, वह अलमारी सील नहीं की गई थी। इसके बाद अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने बैठक में यह जानकारी दी। लेकिन, जिला विद्यालय निरीक्षक ने उल्टा उसी के खिलाफ कार्रवाई कर दी। उसे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक पद से हटा दिया गया।
सरकार की ओर से भले ही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तमाम निर्देश जारी किए जा रहे हों, लेकिन इन निर्देशों के अनुपालन में यहां खासा लापरवाही बरती जा रही है। ऐसा ही एक मामला स्वार के सुशीला देवी इंटर कालेज का सामने आया है, जहां हाईस्कूल एवं इंटरमीडिट के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर काफी ढिलाई बरती गई। यहां जिस अलमारी में पेपर एवं उत्तर पुस्तिकाएं रखी गईं थीं, उसे सील नहीं किया गया था। नियमानुसार अलमारी सील होनी चाहिए थी। वहां तैनात अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक अनुज कुमार वर्मा ने यह देखा तो सख्त नाराजगी जाहिर की, इसके बाद काफी हंगामा हुआ। कालेज प्रबंधक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत कर दी। इसके बाद अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ने यह मामला राजकीय रजा इंटर कालेज में आयोजित केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में उठाया। कहा कि केंद्र पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में ढिलाई बरती जा रही है। अलमारी को सील नहीं किया गया है। यह सुनते ही जिला विद्यालय निरीक्षक नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को पद से हटाकर वापस मूल विद्यालय में भेज दिया।