{"_id":"5c5c3141bdec22270f4fcb9d","slug":"101549545793-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के मत के लिए सुरक्षित हैं वीवीपैट मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के मत के लिए सुरक्षित हैं वीवीपैट मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर, मिलक एवं समस्त रिजर्व मास्टर ट्रेनरों को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली अत्याधुनिक वीवीपैट वोटिंग मशीन की बारीकियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि इस मशीन के प्रयोग के बाद मतदाताओं को मतदान में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कहा कि वीवीपैट ईवीएम के बारे में ग्रामीण स्तर पर भी प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त जानकारी हो, इसके लिए प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड मुख्यालय पर डेमो के लिए प्रयुक्त मशीनें उपलब्ध हैं। इससे डेमो वोटिंग करके आम व्यक्ति मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा डेमो मशीनों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को मतदान में कोई समस्या न आए। चुनाव आयोग द्वारा इस बार प्रयुक्त की जा रही वीवीपैट मशीन के माध्यम से जब कोई मतदाता मतदान करता है तो वह वीवीपैट में सात सेकेंड तक दिखने वाली पर्ची से संबंधित प्रत्याशी का नाम एवं चुनाव चिन्ह से भी मिलान कर सकेंगे। इस अवसर पर डीएफओ एके कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी आदि उपस्थित रहे।