{"_id":"5be880e0bdec2265a10625ed","slug":"101541964000-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल की हुई कायापलट, वाल पेंटिंग से सजीं दीवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल की हुई कायापलट, वाल पेंटिंग से सजीं दीवारें
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। जीर्ण-शीर्ण परिषदीय स्कूलों की कायापलट कर निजी स्कूलों को मात देने वाले सुंदर स्कूलों में बदले जिले के परिषदीय स्कूलों में सैदनगर ब्लाक के बगरव्वा प्राइमरी स्कूल का नाम भी शामिल हो गया है। जिलाधिकारी की मुहिम के बाद ग्राम प्रधान और इंचार्ज अध्यापक की मेहनत ने स्कूल भवन की मरम्मत से लेकर वाल पेंटिंग कर निजी स्कूलों की तरह आकर्षक बना दिया है।
कुछ साल पहले तक खस्ताहाल प्राइमरी बगरव्वा का स्कूल आज प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने परिषदीय स्कूलों की कायापलट के लिए मुहिम चलाई। जिसमें जिले भर में तमाम परिषदीय स्कूलों को नए ढंग से सजाया-संवारा गया है। 14वें वित्त के तहत पंचायत राज विभाग के आर्थिक सहायता प्राप्त कर स्कूलों की सुधार की कड़ी में बगरव्वा प्राइमरी स्कूल भी शामिल हो गया है। स्कूल के कुछ समय पहले तक हालात ऐसे थे कि फरवरी माह में एक भवन जर्जर हालत के कारण गिर गया था। लेकिन, इसके बाद जब स्कूल को संवारने का काम हुआ तो अब अतिरिक्त कक्षा कक्ष तक संवर गए हैं। इंचार्ज अध्यापक मोहम्मद सलीम और ग्राम प्रधान जवाब हुसैन ने बताया कि डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के प्रयासों से जिले भर के स्कूलों का कायापलट हो रहा है। इसी के तहत बगरव्वा स्कूल का भी जीर्णोद्धार कर इसकी रंगाई-पुताई कर वाल पेंटिंग बनवाई गईं। जिसमें शैक्षिक विषयों के साथ ही स्वच्छता का संदेश देती हुई वाल पेंटिंग की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र भी बनवाए जा रहे हैं।