{"_id":"5b9c097f867a557eaf187444","slug":"101536952703-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली छात्रसंघ चुनाव जीत का मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली छात्रसंघ चुनाव जीत का मनाया जश्न
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की जीत पर जश्न मनाया। कार्यकर्ता मिस्टन गंज में एकत्र हुए और यहां से ढोल बजाते हुए जुलूस निकाला। ढोल की थाप पर थिरकते हुए नारेबाजी की और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर संगठन के जिला संयोजक शिवम कौशिक ने कहा कि छात्रसंघ चुनावों में हर जगह अभाविप के प्रत्याशी जीत दर्ज कर रहे हें। दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव में अभाविप ने चार में से तीन सीट जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में देश के कई हिस्सों से अभाविप कार्यकर्ता दिल्ली विवि पहुंचे थे। रामपुर से भी वे और उनके साथ तमाम कार्यकर्ता दिल्ली गए थे। चुनावों में अध्यक्ष पद पर अंकित बैसोमा, उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह और सह सचिव पद पर ज्योति चौधरी ने जीत दर्ज की है। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने रजा डिग्री कालेज में भी छात्रसंघ चुनाव कराने को आंदोलन करने की बात कही। इस अवसर पर जिला प्रमुख अवधेश सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ भारद्वाज, ऋषभ रस्तोगी, अंकित शर्मा, केशवमणि वशिष्ठ, निशव शर्मा, रचित अग्रवाल, अमित सक्सेना, निशांत यादव, ऋषभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।