फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जर्जर काशीपुर मार्ग के गड्ढों में भरा बारिश का पानी

जर्जर काशीपुर मार्ग के गड्ढों में भरा बारिश का पानी

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जर्जर काशीपुर मार्ग के गड्ढों में भरा बारिश का पानी
दढ़ियाल। निर्माणाधीन दढ़ियाल - काशीपुर मार्ग बारिश के मौसम में बदहाल होकर रह गया है। सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं जिनमें बारिश का पानी भरने से मार्ग ने जगह जगह तालाब का रूप ले लिया है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी तो हो रही है साथ ही गड्ढे के कारण लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

दढ़ियाल से उत्तराखंड के काशीपुर को जोड़ने वाले 9 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब चार माह पहले प्रारंभ किया गया था। इस दौरान मार्ग पर मात्र पत्थर और सैंड बिछाया जा सका कि बारिश का मौसम शुरू हो गया। जिस पर संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया। अब हालत ये है कि मार्ग में जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमे बरसात का पानी भरने से मार्ग से गुजरना काफी खतरनाक हो गया है विशेषकर गढ्ढों से उखड़कर निकले पत्थर दो पहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बन रहे हैं। प्रतिदिन कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं मार्ग पर चार पहिया वाहनों का गुजरना भी दुश्वार हो गया है। अक्सर वाहनों के टायर फटने और इंजन में खराबी आने से उन्हें मार्ग की दुरी तय करने में कई घंटे लग जाते है। बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान उखड़ी सड़क के पत्थर साईकिल सवार और पैदल राहगीरों के लिए खतरा बन रहे हैं प्रतिदिन स्कूल . कालेज आने जाने वाले छात्रों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से त्रिवेणी चीनी मिल सहित बड़ी संख्या में काशीपुर की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों का प्रतिदिन आना जाना है जिन्हें सबसे अधिक परेशानी है उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से मार्ग को समतल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed