फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
रामपुर। महादेव के जयघोष और जाप के साथ सावन के तीसरे सोमवार पर शिव भक्तों ने शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। तीसरे सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिरों के परिसर और आसपास सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं मंदिरों के बाहर मेले भी लगे।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार पर सबसे अधिक शिव भक्त और कांवड़ियों की भीड़ एतिहासिक मंदिर श्री पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर भमरौवा, ओम नागेश्वर महादेव शिव मंदिर पंजाबनगर और रठौंडा स्थित शिव मंदिर पर रही। इन तीनों प्राचीन शिवालयों में करीब एक लाख शिव भक्त और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। सुबह शिव लिंग के श्रृंगार, पूजन व आरती के बाद सबसे पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। डाक कांवर का जल सबसे पहले अर्पित करवाया गया। इसके बाद कांवड़ियों के साथ ही अन्य श्रद्धालुओं ने भी जलाभिषेक किया। भक्तों ने जलाभिषेक कर शिव लिंग पर भांग, धतूरा फल, पुष्प, दूध आदि अर्पित किए। शिवजी की आरती, महामृत्युंजय मंत्र और ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए परिक्रमा की। घंटे-घड़ियाल बजाकर बाबा भोलेनाथ की आराधना की। रठौंडा, पंजाबनगर और भमरौवा स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए बैरीकेटिंग की गई थी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस कर्मी भी मंदिर परिसर व बाहर ड्यूटी पर तैनात रहीं। एतिहासिक शिव मंदिरों के साथ ही शाहबाद के लक्खी बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सिविल लाइंस स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, जिला पंचायत स्थित शिव मंदिर, ज्वालानगर स्थित शेषनाग मंदिर, मिस्टन गंज अग्रवाल धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, धमोरा स्थित जोड़ेश्वर महादेव शिव मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। कई शिव भक्तों ने सोमवार को उपवास भी रखा।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त, दौड़ते रहे अधिकारी
रामपुर। सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। सुबह से ही मजिस्ट्रेट और पुलिस मंदिर और मंदिर जाने वाले रास्तों पर गश्त करते रहे। पुलिस के अधिकारी भी इस दौरान भीड़ पर नजर रखे हुए थे। दिन भर यहां फोर्स तैनात रही। मंदिरों में देर शाम तक लगी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगाह रखे रहे। हाईवे पर दिन भर कांवड़िए गुजरते रहे जिसकी वजह से अधिकारी भी इधर उधर दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed