फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चीनी मांझे से बाइक सवार दो युवक लहुलुहान,एसपी से शिकायत

चीनी मांझे से बाइक सवार दो युवक लहुलुहान,एसपी से शिकायत

Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
चीनी मांझे से बाइक सवार दो युवक लहुलुहान,एसपी से शिकायत
चीनी मांझे से बाइक सवार दो युवक जख्मी
विज्ञापन

रामपुर। चीनी मांझे से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों ने एसपी को पत्र भेजकर इस मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिबंधित चीनी मांझा लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है,लेकिन पुलिस प्रशासन चीनी मांझे की बिक्री को नहीं रोक पा रहा है। चीनी मांझे से दो दिन पहले एक बालक की मौत हो गई थी,लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन चेता नहीं है,लेकिन घटनाएं लगातार हो रही हैं। सिविल लाइंस में डा.आरिफ सिद्दीकी के अस्पताल के निकट रहने वाले नावेद अहमद अपने साथी कोतवाली क्षेत्र के खटकान मुहल्ला निवासी टीटू के साथ बाइक से कल बिलासपुर गेट की तरफ जा रहा था। बरेली गेट के पास बाइक सवार कटी हुई पतंग में उलझे चीनी मांझे में उलझ गया। चीनी मांझे की चपेट में आकर दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। नवेद की नाक कट गई,जबकि दूसरे युवक की गर्दन पर जख्म हो गया। दोनों को किसी तरह निजी अस्पताल ले जाया गय,जहां उनका इलाज कराया गया। दोनों ने अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इस पूरी घटना की जानकारी दी है। साथ ही चीनी मांझे से पतंग उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed