फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   100 crores approved for the second township

Rampur News: दूसरी टाउनशिप के लिए 100 करोड़ मंजूर

Mon, 28 Apr 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
100 crores approved for the second township
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण की दूसरी टाउनशिप के लिए भी प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। टाउनशिप के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन हो गया है। जल्द ही यह धनराशि आरडीए के खाते में पहुंच जाएगी। अब जमीन के अधिग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों से आपसी सहमति बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द किसानों से बातचीत के आधार पर जमीन को अधिगृहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर में विकास प्राधिकरण स्थापित होने के 20 साल बाद जिले में दो टाउनशिप बनने जा रही हैं। इसे लेकर पिछले माह प्रमुख सचिव आवास के साथ ही हाउसिंग कमिश्नर ने टाउनशिप की मंजूरी दी थी। आरडीए ने आगामी 10 वर्षों की जरूरत को देखकर शहर में नैनीताल रोड के मध्य आवासीय योजना का विकास प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

पहली टाउनशिप के लिए पहले ही मंजूरी हो चुकी है। अब शहर में दूसरी टाउनशिप बसाने की तैयारी चल रही है। यह टाउनशिप गांव पहाड़ी और बढ़पुरा शर्की में बसाई जानी है। यहां पर भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने किसानों की 264 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए कवायद तेज कर दी है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। सदर तहसील की टीमों ने किसानों से समन्वय बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच आरडीए को दूसरी टाउनशिप के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है। यह धनराशि जल्द ही आरडीए के खाते में पहुंच जाएगी।


---------------------------



आरडीए की दूसरी टाउनशिप बसाने के लिए सौ करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। पूरी परियोजना पर 8.88 अरब रुपये का खर्चा आ रहा है। मंजूरी के बाद अब प्रशासनिक स्तर से कवायद तेज कर दी गई है। जल्द ही जमीनों के अधिग्रहण का काम शुरू होगा। - जोगिंदर सिंह, डीएम एवं आरडीए उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article