{"_id":"6ab6cb9efefc87b13903cc9c","slug":"10-year-old-child-drowns-while-bathing-in-a-pond-rampur-news-c-15-1-mbd1062-1001894-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। थाना टांडा क्षेत्र के बैजना गांव में शुक्रवार शाम तालाब में नहाते समय 10 वर्षीय बच्चा डूब गया। साथियों ने बच्चे को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गांव निवासी मेहरबान अली का बेटा आजम (10) शुक्रवार करीब पांच बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के पास तालाब में नहा रहा था। नहाते समय वह तालाब की गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजन बच्चे का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद