फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 mobil ambulence van

जिले भर में दस मोबाइल एंबुलेंस वैन के साथ की गई सैंपलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 mobil ambulence van
रामपुर। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए सोमवार को जिले भर में सर्विलांस को और मजबूत किया गया। इसके लिए विशेष रूप से दस मोबाइल एंबुलेंस वैन संचालित कर क्षेत्रवार सैंपलिंग की गई। इन सभी की रिपोर्ट कंपाइल कर मंगलवार तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के सर्विलांस के लिए लगातार सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है। पहले सिर्फ लखनऊ स्थित लैब से ही सैंपल जांच कराए जा रहे थे लेकिन, अब जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से लेकर एंटीजन टेस्ट किट से सैंपलिंग की जा रही है। एंटीजन टेस्ट किट से जांच कर करीब आधे घंटे में रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है। इसके बाद व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव होने का पता चलने पर एहतियातन सभी कार्रवाई समय से शुरू कर दी जाती हैं जबकि लखनऊ, नोएडा या आगरा से सैंपल रिपोर्ट आने में समय लगता है। लिहाजा कोरोना संक्रमण के सर्विलांस के लिए एंटीजन टेस्ट बढ़ाए जा रहे हैं। सोमवार को दस मोबाइल एंबुलेंस संचालित कर ऐसे क्षेत्रों में एंटीजन टेस्ट किए गए जहां पिछले दिनों में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। इसमें ज्वालानगर में ही कई स्थानों पर टीम ने सुबह से शाम तक सैंपलिंग की। जिसमें ज्वालानगर चौराहा और सीआरपीएफ रोड के सामने, आगापुर टंकी के निकट, अजीतपुर चौकी आदि स्थानों पर शिविर लगाकर एंटीजन टेस्ट किए गए। इसके साथ ही मिलक, शाहबाद आदि क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य चिह्नित स्थानों पर एंटीजन टेस्ट किए गए। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अभियान के तहत क्षेत्रवार शिविर लगाकर एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट कंपाइल कर मंगलवार तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed